Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Start

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Full Details

0

Mukhyamantri Free Mobile Yojana 2022, Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Kab Milega राजस्थान महिलाओं को फ्री मोबाइल कब मिलेगा। राजस्थान में महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन कब से दिया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 की संपूर्ण जानकारी हम यहां उपलब्ध करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा अक्टूबर से फ्री मोबाइल योजना वितरण का शुभारंभ किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Kab Start Hoga

Contents

परियोजना के तहत मोबाइल एप्लीकेशन स्मार्ट फोन में इंस्टॉल की जाएगी। इस वर्ष 30 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन देने की शुरुआत अक्टूबर से हो जाएगी। शेष महिलाओं को अगले 2 साल में स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत निविदाएं 16 मई 2022 को आमंत्रित की गई थी। इसके बाद 17 अगस्त को तकनीकी निविदा तथा 8 सितंबर को वित्तीय निविदा जारी की गई है। 3 वर्ष के लिए इन स्मार्टफोन का सारा व राज्य सरकार वहन करेगी। राजस्थान की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोनों का वितरण अक्टूबर महीने से शुरू हो जाएगा।

What Is Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिससे कि उन्हें राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। और महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके दिए जाएंगे। जिससे कि महिलाओं को राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी समय से मिलती रहे। इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही मिलेगा।

Free Mobile Yojana 2022 के लिए पात्रता

  • आवेदक राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।
  • महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स इस प्रकार है।

  • आधार कार्ड।
  • जन आधार कार्ड।
  • राशन कार्ड।
  • चिरंजीवी कार्ड।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • एसएसओ आईडी और मोबाइल नंबर।

Full Details For Rajasthan Free Mobile Yojna 2022

  • इसमें चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
  • मोबाइल फोन के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।
  • इस योजना में टच स्क्रीन स्मार्टफोन जिसमें इंटरनेट, dual-sim, ब्लूटूथ, हॉटस्पोट, मेमोरी, वाईफाई इत्यादि सुविधाएं होंगी।
  • इसमें राजस्थान की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ऐप इंस्टॉल होंगे। जिनकी महिलाएं जानकारी ले सकेंगी और उनसे जुड़ सकेंगी।
  • महिलाओं को करीब साडे ₹9000 की कीमत वाला और 32GB स्टोरेज क्षमता और साडे 5 इंच स्क्रीन वाला फोन दिया जाएगा।
  • मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी।
  • मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। राजस्थान में वर्तमान में सरकार की 28 फ्लैगशिप योजनाएं हैं।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Me Apna Naam kaise Dekhe

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए। इसे आप अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। कि महिला का नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में है या नहीं है। चिरंजीवी योजना में नाम चेक करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें” का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसमें अपना जन आधार कार्ड नंबर लिखकर सर्च पर क्लिक करना है।
  • यदि महिला का नाम चिरंजीवी योजना में है तो यहां एलिजिबिलिटी स्टेटस में नाम दिखाई देगा।
  • यदि नाम दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब इस योजना में नाम नहीं है।

Some Important Links For Rajasthan Free Mobile Scheme 2022

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में नाम है या नहीं चेक करेंClick Here
Check Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 StatusClick Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *